भदोही, अक्टूबर 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। विन्ध्य एक्सप्रेस वे एवं औद्योगिक गलियारा के खिलाफ किसान नेताओं ने विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को सुरियावां ब्लाक के कनकपुर गांव में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश किसान सभा और अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले कार्यक्रम किया गया।

किसानों से उपजाऊ जमीन न देने की अपील उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम यादव ने कहा कि सूबे का सबसे छोटा जनपद भदोही है। यहां पर खेती करने लायक थोड़ी ही जमीन है। जिस पर प्रदेश सरकार विन्ध्य एक्सप्रेस वे तथा औद्योगिक गलियारा का निर्माण करा रही है। इसके पूर्व बीडा मास्टर प्लान के नाम पर भी किसानों को परेशान किया गया था। ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपनी उपजाऊ जमीन ना दें। प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रदेव पाल ने कहा कि गरीब किसा...