भदोही, सितम्बर 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर से बुधवार को डीएम शैलेश कुमार व उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रवेश संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किए। खेतों में पराली न जलाने का आह्वान करते हुए उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। जिले भर में भ्रमण कर वाहन में सवार लोग किसानों को खेत में पराली न जलाने के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले में 60 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। अधिकांश धान की कटाई कंबाइन हार्वेस्टर से होने के कारण खेतों में फसल अवशेष (पराली) रह जाते हैं, जिसे कुछ किसानों द्वारा जला दिया जाता है। पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही मानव स्वास्थ्य एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पराल...