भदोही, जुलाई 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित उर्वरकों की दुकानों पर गुरुवार को कृषि विभाग की गठित टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कृषि उप निदेशक डॉ. राम प्रवेश ज्ञानपुर तहसील, जिला कृषि अधिकारी ईरम भदोही तो भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम द्वारा औराई तहसील क्षेत्र में संचालित उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी कर जांच की गई। इसमें दस उर्वरकों का नमूना संग्रहित करने के साथ ही छह विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि जिले में संचालित उर्वरकों की दुकानों पर जांच की जा रही है। तीनों तहसील क्षेत्र में संचालित कुल 39 दुकानों पर जांच हुआ। इसमें संदिग्ध दिखने पर दस उर्वरकों का नमूना संग्रहित किया गया जबकि विक्रेता स्टाफ रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर, फार्मर रजिस्ट्री बिना उर्व...