भदोही, नवम्बर 19 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए। इसमें बीएलओ अनुराग शुक्ला (बूथ संख्या-157), सतीश चौबे (बूथ संख्या-391), रविंद्र पांडेय (बूथ संख्या-125), शिवकुमार (बूथ संख्या-276) एवं मनीष कुमार गुप्ता (बूथ संख्या-424) शामिल हैं। इस दौरान डीएम सम्मानित हुए बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित कार्मिक पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...