भदोही, सितम्बर 13 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददता। भदोही-मिर्जापुर मार्ग स्थित औराई ब्लाक क्षेत्र के उगापुर बाजार में समस्याओं का अंबार है। आलम यह है सामुदायिक शौचालय एवं यूनिरल तक के इंतजाम नहीं। जल निकासी ना होने से मार्ग पर गड्ढे बन जाते हैं। इतना ही नहीं, बाजार में मार्ग की पटरियों पर पूरा कब्जा कर लिया गया है। इसे लेकर रहवासियों में आक्रोश है। बता दें कि औराई विधानसभा क्षेत्र के लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित बाजार में आज भी दुश्वारियां ही हैं।

बुनियादी सुविधाओं की कमी यहां पर प्रति दिन हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। ना तो सार्वजनिक सार्वजनिक शौचालय हैं और ना ही मूत्रालय तथा पेयजल के इंतजाम। बाजार में श्रीराम जानकी मंदिर स्थित है, जहां नवरात्र के दौरान रामलीला का मंचन होता है। यहां का भरत मिलाप कार्यक्रम दूर-दराज से लोगों को आकर्षि...