Bhadoni News: इलाकों को करें चिन्हित, लोगों का लें सहयोग:एसपी
भदोही, सितम्बर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के प्रमुख बाजारों में प्रतिदिन जाम के झाम की समस्या बनी है। पुलिस एवं प्रशासन इसका समाधान नहीं कर पा रहा है। मामले को अब एसपी ने गंभीरता से लिया है। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार की रात मातहतों के साथ बैठक ली और महती निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि जाम की समस्या गंभीर है। बच्चों, महिलाओं एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका समाधान हर हाल में करने का निर्देश मातहतों को दिया। बैठक के दौरान प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की प्रभावी तैनाती तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया। जाम की समस्या वाले संवेदनशील एवं व्यस्त स्थानों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.