भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकभूईधर गांव में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता शिव कुमारी का शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। उधर, ट्रेन के धक्के से घायल बेटे विशाल को गुरुवार की रात डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। गांव के राजभर बस्ती के अधिकांश घरों के चूल्हे शुक्रवार को ठंडे रहे। बता दें कि चकभूईधर गांव निवासी राम सागर राजभर की बेटी को प्रसव पीड़ा उठने पर भदोही के इंद्रा मिल चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे देखने उसकी 48 वर्षीय मां शिवकुमारी और 20 वर्षीय भाई विशाल आए थे। अस्पताल में ही मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद विशाल नाराज होकर ट्रेन से कटकर जान देने के लिए रेलवे लाइन की तरफ चला गया। इस बीच पीछे-पीछे उसकी मां भी आ गई। ट्रेन को सामने से ...