भदोही, जुलाई 4 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। आवासीय पट्टे की मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भदोही ब्लॉक क्षेत्र के कोल्हड़ गांव निवासी ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। आवासीय पट्टा न मिलने से हो रही दिक्कतों से रुबरु कराया।इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग भूमिहीन और गरीब तबके के लोग हैं। आवासीय पट्टे के अभाव में हम लोगों को पीएम-सीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हम लोगों के पास कोई भूमि नहीं है। ऐसे में हम गरीब दूसरे की जमीन व सरकारी भूमि पर झोपड़ी आदि रखकर गुजर-बसर कर रहे हैं। गर्मी और बरसात के दिन में हम गरीबों के सामने जीवन-यापन की विकट समस्या खड़ी हो जाती है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सभी भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन दे सरकार भूमि आवंटन की मांग हम लोग काफी दिन से कर रहे हैं, लेकिन विड...