भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। संभागीय परिवहन अधिकारी, वाराणसी राघवेन्द्र सिंह ने शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय में कैश, विभिन्न पत्रावलियों, अभिलेखों एवं अन्य कार्यालयीन व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं एवं अभिलेख नियमानुसार और संतोषजनक पाए गए। आरटीओ वाराणसी ने कार्यालय परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित आवेदकों से सीधे संवाद कर उनके कार्यों एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। आवेदकों ने बताया कि कार्यालय में उनके कार्य सरलता एवं सुगमता से किए जा रहे हैं तथा उन्हें अपने कार्यों के निस्तारण में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। निरीक्षण में आरटीओ वाराणसी ने कार्यालयीन कार्यों में पार...