भदोही, नवम्बर 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर को काशी प्रांत के महामंत्री का दायित्व दिया गया है। नगर स्थित एक हाल में बुधवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। सिराज अख्तर के महामंत्री पद पर मनोनयन की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल रहा। स्वागत समारोह में उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, कमलकांत शर...