भदोही, अक्टूबर 23 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। आम फसल में गुजिया व मिज कीट लगने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बागवान विशेष सावधानी बरत फसल को नष्ट होने से बचा सकते हैं। आम पौधा व वृक्षों में लक्षण दिखते ही बागवान तत्काल जिला उद्यान विभाग में संपर्क करें। नवंबर-दिसंबर माह में आम के वृक्षों में गुजिया कीट का खतरा बढ़ जाता है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह ने बताया कि सूबे में आम की अच्छी उत्पादकता के लिए जरुरी है कि फसल को सम-सामयिक हानिकारक कीटों से बचाया जाए। नवंबर व दिसंबर माह में बागवानों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बागवानों को कीट के प्रकार एवं प्रकोप नियंत्रण के लिए कई सलाह दिए जा रहे हैं। बताया कि गुजिया कीट के शिशु जमीन से निकलकर पेड़ों पर चढ़ते हैं। मुलायम पत्तियों, मंजरियो...