Bhadoni News: आम के पेड़ से गिरे छात्र की इलाज के दौरान मौत
भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव निवासी 14 साल के छात्र शुभम गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे गत दिनों आम के पेड़ से गिरकर घायल हो गए थे। छात्र की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। उक्त गांव निवासी राजेश गौड़ के बेटे शुभम कुछ दिन पहले गांव में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। उस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों ने औराई में इलाज कराया, लेकिन आराम ना मिलने पर वाराणसी ले गए थे। जहां पर शनिवार की देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक शुभम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे तथा कक्षा सात में पढ़ाई करते थे। स्वजनों के अनुसार बेटा पढ़ने में कुसाग्र बुद्धि का था। उनकी मौत से मां, पिता समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.