भदोही, अक्टूबर 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में स्थापित आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को दूसरे दिन भी चलता रहा। सिंहपुर, चकवा, उगापुर समेत विभिन्न नहर पुलों पर पूजनोत्सव समितियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा। शहरा को तो सुबह से मूर्ति विसर्जन का शुरू क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। जबकि दूसरे दिन इक्का-दुक्का पूजनोत्सव समिति के लोग नहरों में प्रतिमाओं का विसर्जन करते नजर आए।दशहरा पर्व पर सिंहपुर, चकवा, अछवर, त्रिलोकपुर, खानापुर, चकमानधाता स्थित नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई थी। मूर्ति विसर्जन को लेकर हर पहलू पर पुलिस कर्मियों की पैनी नजर बनी रही। यह भी पढ़ें- Mau News: कड़ी सुरक्षा में जारी है दुर्गा प्रतिमाओं क...