भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपपुर स्थित ओबीटी कंपनी में बुनकरों एवं श्रमिकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। सात से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में करीब आठ बुनकरों की आंखों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। जांच के बाद आवश्यकता अनुसार बुनकरों को निःशुल्क चश्मा एवं चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर कंपनी के प्रेसिडेंट आईबी सिंह, जसवंत सिंह, विनोद पाण्डेय, अशोक त्रिपाठी, विकास, विपिन, आशीष, विवेक, सुशील, पंकज, वीरेंद्र, रजत एवं धीरेंद्र, राज प्रकाश सिंह, चंद्रबली यादव, हीरामणि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...