भदोही, अक्टूबर 1 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र कुसौड़ा और महजूदा में कार्यकत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से आंगन मिलन सेवा पोषण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें गभर्वती महिलाओं की गोंद भराई करते हुए शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों एवं लाभार्थियों को पौष्टिक आहार के महत्व, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल तथा पोषण संबंधी आवश्यक सावधानियों के विषय में जागरूक किया गया। इस मौके पर शेष कला, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आनंद कुमार पाल, प्रधान प्रतिनिधि राम मिलन गौतम आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी यह भी पढ़ें- Champawat News: आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...