भदोही, अगस्त 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। औराई ब्लॉक में तैनात एक कर्मचारी से उसकी पत्नी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी हुई है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। औराई के जद्दूपुर, सरौली के छोटेलाल यादव ने तहरीर थाने में दिया। कहा कि वह ब्लॉक औराई में कार्यरत हैं। सीडीपीओ कार्यालय में किसी काम से गए थे। वहीं पर जंगीगंज के कलनुआ निवासी राजेश कुमार सरोज मिले। कहा कि तुम्हारी पत्नी निशा देवी की नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर करा दूंगा। मुझे 1.5 लाख रुपये दे दो। भरोसे में आकर अपने और अपने भाई के खाते से ऑनलाइन डेढ़ लाख भेज दिया। उनकी पत्नी की नियुक्ति नहीं की गई। जब रुपये मांगा तो लगातार धमकी दी गई। कहा गया कि रुपये भूल जाओ, जो करना हो कर लो, ज्यादा बोले तो एससी-एसटी ए...