भदोही, जुलाई 23 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड कोतवाली के पास स्थित अस्पताल से बाइक चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के कुरैयां, अजयपुर गांव निवासी उमेश शर्मा अपनी बाइक से किसी परचित को देखने के लिए गुरुवार को दोपहर में भदोही शहर के स्टेशन रोड कोतवाली से चंद कदम आगे शिव टाकीज के पास स्थित निजी अस्पताल में गए थे। मरीज को देखकर कुछ देर बाद जब बाहर आए तो बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम किया है। उधर, आए दिन हो रही बाइक चोरियों से वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थित है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेकर आरोपित...