भदोही, सितम्बर 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का मामला संज्ञान में आया। एक गर्भवती महिला का प्रसव अस्पताल गेट के बाहर ही हो गया। नाराज परिजनों ने अस्पताल गेट के बाहर खूब हंगामा किया। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंचे सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक एवं सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने पुलिस की सहयोग से ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया। महिला प्रसव की लापरवाही में स्टाफ नर्स का वेतन रोकते हुए चिकित्सकों का बयान सीएमओ द्वारा गठित टीम द्वारा दर्ज किया गया। दो महिला चिकित्सकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सीएमओ द्वारा गठित टीम ने चिकित्सकों, स्टाफ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का बयान दर्ज कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। बताया जाता ह...