भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्प्ताल में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट, गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। एमबीएस में तैनात सुरक्षा गार्ड और पूर्व सैनिक मनोज कुमार यादव ने तहरीर में कहा कि 13 जुलाई की रात करीब सवा 12 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। उसी दौरान इलाज के लिए आए मरीज के साथ आए लोगों ने गाली गलौच एवं मारपीट किया। पुलिस ने राहुल खरवार, सतीष खरवार, निलेश खरवार और संतोष खरवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...