भदोही, नवम्बर 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। प्रकृति उपासना का महापर्व डाला छठ जिले में रविवार को आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। गंगा नदी और जलाशयों के किनारे पहुंच कर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने छठी मईया, आशीर्वाद से भर दिहीं अंगना-दुआर का आशीर्वाद मांगा। कालीन नगरी में शाम का नजारा ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे धर्म की नगरी हो। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिनय त्यागी जवानों के साथ मुस्तैद रहे। 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय' के साथ अन्य छठ गीतों से सड़क से लेकर छठ घाट गूंजता रहा। अस्थावान फलों और प्रसाद से लदे दउरा सिर पर लेकर और व्रतियां छठ गीतों को गाते नजर आयीं। कहीं अर्घ्य के लिए सजे सूप और भरी दौरी लेकर गंगा घाट की ओर जाते व्रती तो कहीं उनकी सेवा के लिए तत्प...