Bhadoni News: अवैध बीज-खाद बिक्री पर होगी कार्रवाई
भदोही, सितम्बर 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। बिना लाइसेंस बीज-खाद की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। किसान उन्हीं दुकानों से बीज-खाद का क्रय करें जिन दुकानों का लाइसेंस हो।जिला कृषि अधिकारी कुमारी ईरम ने बताया कि बिना लाइसेंस वाले बीज-खाद की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण में यदि बिना लाइसेंस के बीज-खाद का क्रय होता हुआ मिला तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिले में कुल 237 लाइसेंसी दुकानों पर बीज-खाद थोक एवं फुटकर बिक्री हो रही है। बिना विभाग के कोई किसानों को धान बीज को लेकर भ्रमित करता है तो तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारी को दें। थोक बीज-खाद विक्रेता कंपनी द्वारा कोई बिना लाइसेंस के बीज-खाद की बिक्री करता है तो उसपर कार्रवाई होना तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.