Bhadoni News: अवैध पटाखा के साथ पिता एवं पुत्र हिरासत में
भदोही, अक्टूबर 24 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध पटाखा कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कदम उठाया है। इसी कड़ी में नगर से शुक्रवार की रात 2653 किलो अवैध पटाखा बरामद करते हुए पिता एवं पुत्र को हिरासत में लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 450 किलो पटाखे रखने का लाइसेंस था। जबकि दुकान से 2653 किलो बारूदयुक्त पटाखा बरामद किया गया। मुखबिर की सूचना पर सोनखरी और छोटी चौराहा स्थित दुकानों पर छापेमारी किया गया था। मामले में अंकुर बरनवाल और उसके पिता कृष्ण मुरारी बरनवाल को हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: दीपावली को लेकर जिले में स्टोर होने लगी पटाखा की खेप बरामदगी में 72 गत्ते और 24 प्लास्टिक की बोरियां शामिल हैं। इनमें ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.