भदोही, अगस्त 2 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के चौरी रोड स्थित एक लान में शनिवार की देर शाम जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कांग्रेस की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।

बैठक के मुख्य आकर्षण अल्पसंख्यक विभाग के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाए। संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे ...