भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में फुटपाथ पर सज रही दुकानें राहगीरो के लिए खतरे की घंटी बनी हैं। मनमानी से राहगीरों के साथ नगरवासियों का भी सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। साथ ही दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन दिनों आलम यह है कि प्रशासन द्वारा जब कभी भी अभियान फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को हटवाया जाता है तो उसके अगले ही दिन अतिक्रमण कारी फिर फुटपाथ की शोभा बढ़ाने मे लग जाते हैं। इस समस्या से राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय शासन भी आज ही जा चुकी है। नगर की स्थिति कुछ इस तरह है कि जहां चाट, खोमचे, पकौड़े, फल, सब्जी, कपड़े आदि के ठेले लगाने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। स्थाई दुकानदार भी अपने दुकान का एक तिहाई हिस्सा फुटपाथ की पटरिययों पर ही सजाए रखते हैं। सड़क के दोनों तरफ बनी पटरियों पर सजी द...