Bhadoni News: अबूझ हाल में कालीन बुनकर की मौत, दी तहरीर
भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भूलईपुर गांव में सोमवार को अबूझ हाल में कालीन बुनकर की मौत हो गई। मृतक की बहू ने तहरीर देकर पड़ोसियों से विवाद के बाद सदमे में जान जाने का आरोप लगाया। हरकत में आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। उक्त गांव निवासी 65 वर्षीय कैलाश नाथ पुत्र घूरेलाल पाल कालीन बुनाई का काम करके जीविकोपार्जन करते थे। इधर दो सालों से उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही है। रविवार को पड़ोसियों से बच्चों के मामले में विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। इस बीच, कैलाश पाल की तबियत सोमवार की सुबह खराब हो गई। इलाज को भदोही के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। घर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.