भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर सर्किल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बैठक हुई। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधियों के सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने सर्किल ज्ञानपुर के चारों थानों ज्ञानपुर, गोपीगंज, कोईरौना एवं ऊंज के समस्त बीट पुलिस कर्मियों के साथ एक बैठक की। क्षेत्राधिकारी ने बीट पुलिस कर्मियों को यक्ष एप के जरिए हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधियों के सत्यापन को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। प्रत्येक बीट पुलिस कर्मी अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा संदिग्ध तत्वों पर सतर्क नजर रखें। बीट स्तर पर सक्रिय गश्त, जनसम्पर्क और सूचना संकलन को और अधिक प्रभावी बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...