Bhadoni News: अनिद्रा व कब्ज से बचाव को योग जरुरी
भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पटेल नगर स्थित आर्यभट्ट छात्रावास मैदान में गुरुवार की सुबह योग कर लोगों ने खूब पसीना बहाया। योग से मिलने वाला लाभ के विषय में लोगों को जानकारी दी गई। अनिद्रा व कब्ज की बीमारी से कैसे बचे यह जानकारी योग साधकों को बुधवार की सुबह दी गई। इस दौरान कैलाशनाथ ने बताया कि अनिद्रा व कब्ज से बचाव को नियमित योग करना अत्यंत जरुरी होता है। वायु के प्रकुपित होने से कमर, जोड़ में दर्द, कब्ज, अनिद्रा, पेट फूलना, नेत्र, हृदय, कान व कंधे में दर्द होने लगता है। इन बीमारियों से बचाव को हमें प्रत्येक दिन योग करना चाहिए। नियमित योग करने वाला व्यक्ति सदैव निरोग रहता है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, अखिलेश, अनुपम, धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.