Bhadoni News: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व-पुलिस टीम पर पथराव
भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड लालानगर टोलप्लाजा दक्षिणी लेन के पास स्थित एक जमीन पर गुरुवार को दोपहर में राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम पहुंची। टीनशेड, गुमटी आदि को जेसीबी लगाकर हटाने के दरम्यान विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी की, जिससे कईयों को हल्की चोटें आईं। उधर, ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण दक्षिणी लेन पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ज्ञानपुर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि लालानगर टोलप्लजा के पास कुछ लोगों की जमीन है। जिस पर करीब दो दशकों से पास के ही कुछ लोग टीनशेड, गुमटी आदि बनाकर दुकान संचालित करते थे। इधर, बीच एक पक्का मकान भी बना लिया गया और वहीं पर निवास करने लगे। गुरुवार को मंडलायुक्त एवं एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.