भदोही, सितम्बर 18 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पालिका परिषद गोपीगंज में अघोषित बिजली कटौती से आजिज आए नागरिकों ने शुक्रवार को उप खंड अधिकारी बिजली वितरण खंड गोपीगंज को पत्रक सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस माबूद खान के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने पत्रक देकर शीघ्र ही मनमानी कटौती बंद कराने की मांग की।इस दौरान माबूद खान ने कहा कि बिजली कटौती इस कदर हो रहा है कि रातों की नींद व दिन का चैन हराम हो गया है। बिजली आपूर्ति कब होगी और कब ट्रिप कर जाएगी इसका कोई मानक नहीं रह गया है। शाम को कटौती से होने से व्यापारियों का धंधा भी प्रभावित हो रहा है। उपेक्षा का दंश झेल रहे उपभोक्ता बार-बार रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी हैं कि इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में बिजली विभाग के प्रति उपभोक्ताओं में ...