भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। अखंड सौभाग्य की खातिर मनाया जाने वाला करवा चौथ का कठोर व्रत जिले में 29 अक्तूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। ऐसे में पर्व को लेकर बाजारों में दुकानें सज गई हैं। पूजा और साज-शृंगार के सामानों की खरीदारी आधी आबादी द्वारा किया जा रहा है। उधर, सामानों के दामों में 10 से 20 फीसदी बढ़ोत्तरी कर दिया गया है। बता दें कि पति की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इसको लेकर सुहागिन महिलाएं काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। इस बार यह व्रत गुरुवार 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह पहली बार व्रत रखने वाली नई-नवेली दुल्हनों में देखा गया। यही वजह रही कि अभी से वह करवा चौथ के सामान और पूजा आदि के लिए सर्वार्थसिद्धि योग में जमकर खरीदारी कर रही हैं। सजन-संवरने के लिए ब्य...