भभुआ, जुलाई 19 -- Bhabua News: पेज चार की खबर होल का मरम्मत किया गया रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के करौंदा वितरणी पथ में करौंदा गांव के पास होम पाइप क्षतिग्रस्त होने से होल बन गया था। इस स्थिति में जब जब उक्त वितरणी में पानी आता था तो कटाव होता था। जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती थी। अब सिंचाई विभाग के निर्देश पर संवेदक द्वारा नए सिरें से होम पाइप लगाकर मरम्मत किया गया है।

बहेरी मुख्य पथ पर बहता हैं गंदा पानी रामपुर ,एक संवाददाता। प्रखंड के बेलांव से सबार होते हुए रोहतास जिला के चेनारी को जाने के लिए कालीकरण पथ बनवाया गया है। इस पथ में बहेरी गांव के पास गंदा पानी बहता रहता है। जिससे पथ में गढ बन गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों से कहा गया। इसके बाद भी किसी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है।

नाबालिग चला रहे ईिरक्शा र...