भभुआ, सितम्बर 4 -- Bhabua News: जिला खेल कार्यालय में हॉकी एसोसिएशन की बैठक, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर जोर नई प्रतिभाओं की खोज और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले में हॉकी खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकी एसोसिएशन ऑफ कैमूर की कार्यकारिणी समिति की बैठक जगजीवन स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के संयोजक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश कुमार ने की।

बैठक की चर्चा बैठक में जिले में हॉकी खेल की वर्तमान स्थिति, संघ की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा खिलाड़ियों की आगामी प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों ...