भभुआ, अगस्त 22 -- Bhabua News: शिविर में अपनी समस्याओं एवं शिक्षा में आवश्यक सुधार के लिए सुझाव दे सकेंगे छात्र शिविर स्थल पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य कर्मी रहेंगे (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग की अध्यक्षता में छात्र सहयोग पोर्टल को लेकर बैठक हुई, जिसमें उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्हें बताया गया कि विभागीय पत्र के आलोक में प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को छात्र सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्देश प्राप्त है, जिसमें छात्र उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिक्षा में आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दे सकेंगे। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू में हर माह चौथे मंगलवार को लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर जिले में 25 ...