भभुआ, अक्टूबर 28 -- कायाकल्प योजना के तहत पंचायतों में विकास कार्य Bhabua News: जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने योजना पूर्ण करने का एक माह का दिया लक्ष्य बैठक में जनप्रतिनिधियों व अफसरों को कायाकल्प योजना का उद्देश्य बताया गया (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बेलांव पंचायत सरकार भवन के सभागार में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ने कायाकल्प योजना को लेकर जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों में स्वच्छता, हाइजीन और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देना है। अस्पतालों और पंचायत स्तरीय संस्थानों को साफ-सुथरा, सुंदर और मरीजों तथा आम जनता के अनुकूल स्वच्छ बनाना है। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में प्...