भभुआ, अक्टूबर 17 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। दशहरा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को हरसू ब्रह्म धाम और हाटा बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीओ अमित कुमार व एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में निकाला गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना था। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। फ्लैग मार्च में बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष भी थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या विधि-व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर...