भभुआ, सितम्बर 27 -- Bhabua News: सड़क में उभरे गड्ढों को ठीक करने के लिए किया रोड जाम चैनपुर, एक संवाददाता। सड़क पर उभरे गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर रविवार को हाटा-मेढ़ी सड़क को ग्रामीणों ने जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की प्रतिक्रिया सूचना पर चैनपुर बीडीओ एवं सीओ के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश जायसवाल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि सड़क मरम्मत की निविदा की जा चुकी है। शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू होगा। सड़क मरम्मत के साथ दोनों तरफ नाली का निर्माण होगा और इसके पानी को नहर में गिराया जाएगा, जिससे सड़क खराब नहीं होगी। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।

गड्ढों का कारण और ग्रामीणों की चिंताएं ग्रामीणों ने बताया ...