Bhabua News: सड़क पर जलजमाव, फुटपॉथ से आ-जा रहे राहगीर
भभुआ, अगस्त 26 -- Bhabua News: जमुना बाबा की प्रतिमा से लेकर मोहनपुर तक एक किमी. में जमा है पानी ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग से जाम नाली की सफाई कराने की मांग की (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क के दोनों किनारे पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए नाले के जाम होने से सड़क पर वर्षा का पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
जलभराव की समस्या जमुना बाबा की प्रतिमा से लेकर मोहनपुर गांव तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में आधा फीट गंदा पानी जमा है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। राहगीरों को फिसलकर गिरने का डर बना रहता है। ऐसे में वह मुख्य सड़क को छोड़ फुटपॉथ से राह तय कर रहे हैं। फुटपाथ पर भी ठेला और छोटे-बड़े वाहनों के खड़ा रहने से लोगों की परेशानी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.