भभुआ, जुलाई 14 -- Bhabua News: सड़क दुर्घटना में दो किन्नर हुए घायल भभुआ। कुदरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो किन्नर गिरकर घायल हो गये। घायल किन्नरों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय वकील कुमार व गुवाहाटी गांव निवासी 20 वर्षीय नेहा किन्नर के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि दोनों जन्मदिन समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान कुदरा मोड़ के पास वह जैसे ही पहुंचे तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह दोनों घायल हो गए। मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त और चालक घायल, हाइवा जब्त कैप्शन- कुदरा में मंगलवार को ट्रक से धक्का लगने के बाद भभुआ के सदर अस्पताल मे...