भभुआ, सितम्बर 1 -- Bhabua News: रामपुर। बेलांव बाजार में सड़क के दोनों ओर प्रतिदिन फुटपाथ पर दुकानें सज रही हैं। इस कारण बाजार करने वाले लोग अपने-अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दे रहे हैं। शाम में ग्राहकों की ज्यादा भीड़ होने के कारण अक्सर रोड जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही हैं, जिससे राहगीरों व चालकों को वाहन लेकर आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

वाहनों के खड़ा करने से रोड जाम की समस्या भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के बाजार में ऑटो व मैजिक खड़ा करने से रोड जाम की समस्या बढ़ गई है। सड़क जाम होने से बाजार करने या दफ्तरों और बैंक में काम कराने आनेवाले लोगों को परेशानी होती है। लग्न व पर्व-त्योहार में यह परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन, सड़क से वाहनों को हटाने या रोड जाम को नियंत्रित करने की दिशा में प्रशासनिक पहल नहीं की जा रही है।

चलंत शौचालय का प...