भभुआ, अगस्त 4 -- Bhabua News: नगर परिषद ने बनाया है वेंडिंग जोन, सब्जी विक्रेता को रहना है उसके अंदर वेंडिंग जोन में ठेला पर फल-सब्जी बेचने के निर्देश का नहीं कर रहे हैं पालन (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के बाजार में मंगलवार को सभी तरह की दुकानें खुली थीं। खरीदार भी काफी पहुंचे थे, जिससे बाजार गुलजार हो रहे थे। चौक-चौराहों पर भी भीड़ लगी थी।

शहर की व्यस्तता शहर के चौक-चौराहों सहित मुख्य पथों पर बने वेंडिंग जोन व उसके बाहर फल, सब्जी, जलेबी-कचौड़ी, लिट्टी-चोखा, चाउमिन, चाट, चना, समोसा, छोला आदि के विक्रेता अपना ठेला लगाकर कारोबार कर रहे थे। लेकिन, इससे लोगों को आने-जाने व वाहनों के परिचालन में भी परेशानी होती दिखी। यह नजारा शहर में एकता चौक से मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल तक और सब्जी मंडी रोड में ज्यादा देखने को मिला। हालांकि शह...