भभुआ, अगस्त 9 -- Bhabua News: युवा पेज की खबर स्वतंत्रता दिवस पर सबार में महिला फुटबॉल मुकाबला वृंदावन महिला फुटबॉल क्लब और सबार महिला फुटबॉल क्लब के बीच होगा एकदिवसीय मैच खेल भावना, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना विकसित करने पर जोर भभुआ, नगर संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र की बालिकाओं और महिला खिलाडियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 15 अगस्त को सबार खेल मैदान में एकदिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता की तैयारी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की वृंदावन महिला फुटबॉल क्लब और महिला फुटबॉल क्लब सबार की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर रविवार को सबार खेल मैदान परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश पासवान ने की। बैठक म...