भभुआ, अगस्त 21 -- Bhabua News: पुल जाम की वजह से बेलांव बाजार में आए लोग होते हैं प्रभावित बोले ग्रामीण, पुल चौड़ीकरण करने से होगा समस्या का समाधान (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बेलांव में सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पर बने पुल पर अक्सर जाम लगता है। इस जाम से बेलांव बाजार में खरीद-बिक्री करने आए लोग भी प्रभावित होते हैं। जब बेलांव के लोगों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुल की चौड़ाई कम है। जब भी बड़े वाहन आते हैं और दूसरी तरफ से छोटी गाड़ी भी पार करने की कोशिश करती है, तो जाम लग जाता है। तब बेलांव बाजार और खरेंदा जाने वाला पथ में भी जाम लग जाता है।

स्थानीय समस्या बेलांव के राजू अंसारी, रामपाल राम, वकील सिंह ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा स्थानीय विधायक और सांसद से भी नये सिरे स...