भभुआ, अगस्त 31 -- Bhabua News: नदी का जलस्तर बढ़ते ही दिखने लगे मगरमच्छ, पशुपालक व मछुआरों में भय रेंजर ने की सावधानी बरतने व पशुओं को पानी में ले जाने से बचने की अपील (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों हो रही झमाझम बारिश के कारण पहाड़ों से नदी में पानी आने से सुवरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

गांवों में भय का माहौल नदी के दोनों ओर तटों पर पानी का बहाव तेज होने के साथ ही मटमैले पानी में अब मगरमच्छ भी तैरते नजर आने लगे हैं। इससे नदी में मवेशियों को पानी पिलाने या स्नान कराने वाले चरवाहों, मछली पकड़नेवाले मछुआरों और स्नान करने के लिए नदी घाटों पर पहुंचने वाले ग्रामीणों में भय का माहौल है।

मगरमच्छों की बढ़ती संख्या सोमवार को सुवरा नदी के टेढ़वां घाट पर ग्रामीणों ने एक बड़े मगरमच्छ को पानी में तैरते हुए देखा। मगरमच्छ को द...