भभुआ, अक्टूबर 18 -- फुटबॉल मुकाबला गोलरहित बराबरी पर Bhabua News: युवा पेज की खबर सुपर लीग-08 का पहला मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा सांसद राजेश कुमार ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित अधौरा और पुसौली की टीमों के बीच अंत तक चला संघर्ष, जगजीवन स्टेडियम में जुटे खेलप्रेमी भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम में रविवार को कैमूर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2026-27 के सुपर लीग-08 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबला इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब, अधौरा और महाशक्ति फुटबॉल क्लब, पुसौली के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए भरपूर प्रयास क...