भभुआ, जुलाई 24 -- Bhabua News: भभुआ शहर के सभी फुपॉथ दुकानदारों को वेंडर जोन में दुकान लगाने के लिए सख्ती अपनाएगा नगर परिषद प्रशासन सड़क पर अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करेगी नप प्रशासन द्वारा बार-बार हटाने के बाद सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं सब्जी विक्रेता (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर में फुटपॉथ और सड़क पर अतिक्रमण कर कारोबार करनेवाले दुकानदारों की पहचान सीसीटीवी कैमरा से की जाएगी। चिन्हित दुकानदारों को नगर परिषद प्रशासन नोटिस भेजकर सरकारी भूमि, रास्ते व नाले से दुकान हटाने का निर्देश देगा। निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले व्यवसायियों का चालान काटा जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनके सामान जब्त कर उनपर कार्रवाई भी की जाएगी। इस आशय का निर्णय नगर परिषद प्रशासन ने लिया है।

नगर परिषद का फैसला नगर परिषद व पुलि...