भभुआ, अगस्त 8 -- (पेज तीन) चांद। प्रखंड की कुड्डी पंचायत के वार्ड 10 के सामुदायिक भवन को सीओ मधूसुदन कुमार ने शनिवार को कब्जा मुक्त कराया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। सीओ ने बताया कि कुड्डी के गोविंद कुमार ने 5 जुलाई को सहयोग पोर्टल पर सामुदायिक भवन अतिक्रमण मुक्त कराने का आवेदन अपलोड कराया था, जिसके आधार पर कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई हैं। सीओ ने बताया कि जब से सामुदायिक भवन बना है तभी से गांव के गोपाल राम द्वारा अतिक्रमण किया गया था।

शराब सेवन में सात आरोपित गिरफ्तार चांद। स्थानीय पुलिस ने शराब सेवन मामले में सात आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में यूपी के चंदौली जिला के साहबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी रामनाथ पासवान के पुत्र श्यामलाल पासवान, छोटे लाल के पुत्र चंद्रिका ...