भभुआ, अगस्त 26 -- Bhabua News: बेलांव-भभुआ पथ में सोनरा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई पिकअप घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों से की पूछताछ (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता।

दुर्घटना का विवरण बेलांव-भभुआ मुख्य पथ में सोनरा मोड़ के पास बुधवार को एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पानी भरे सिंचाई नाले में पलट गयी और उसके चारों चक्का उपर हो गए। वाहन का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से वाहन में सवार चालक समेत तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर बेलांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को थाना ले गई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप की सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस के अनुसार, वाहन में उत्तर प...