भभुआ, सितम्बर 1 -- Bhabua News: (पेज तीन) चैनपुर। प्रखंड के मुख्य बाजार चैनपुर के एक व्यवसायी की मंगलवार को साइकिल चोरी हो गई। व्यवसायी ने उसका पीछा करते हुए चैनपुर के प्रखंड कार्यालय परिसर से उसे पकड़ लिया। अंचल गार्ड द्वारा पूछने पर साइकिल चोरी की बात सामने आई। आरोपित को चैनपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ाया आरोपित सुरेंद्र राम चैनपुर थाना क्षेत्र के जैसार गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि विपिन कुमार चौरसिया अपनी दुकान पर साइकिल खड़ी कर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी साइकिल लेकर आरोपित फरार हो गया।

दुर्घटनाओं में घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ की चंदा देवी, गांगोडिह के पवन कुमार, करमा के धनंजय सिंह, खैटी की खुशबू कुमारी, मोकरम की सुनीता देवी शा...