भभुआ, जुलाई 6 -- Bhabua News: अधौरा। लोहरा से यूपी की सीमा को जोड़नेवाली सड़क का शिलान्यास सांसद मनोज कुमार ने सोमवार को लोहरा में किया। यह सड़क 10.9 किमी. लंबी है। इसके निर्माण पर 18 करोड़ रुपया खर्च होगा। यह सड़क पीएमजेएसवाई योजना से बनेगी, जिससे लोहरा, सारोदाग, सड़की, चाया, चफना, चटहास, डुमुरका, चुमुरका के अलावा यूपी के लोग लाभान्वित होंगे। दूसरी सड़क खामकला से चौधरना तक के निर्माण का भी शिलान्यास सांसद द्वारा किया गया। 10.6 किमी. लंबी इस सड़क से यूपी और अधौरा के लोगों को लाभ मिलेगा। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव ने अध्यक्षता की। सांसद ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से यूपी की राह आसान हो जाएगी। व्यवसायियों को माल लाने में होनेवाली दिक्कत दूर होगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरारनशे की हालत में आरोपित को किया गि...