भभुआ, अक्टूबर 23 -- बेलांव द्वार की टूटी टाइल्स से खतरा Bhabua News: वर्ष 2024 में सांसद मद से 12.15 लाख रुपये से हुआ था निर्माण बेलांव के इस द्वार के आसपास की दुकानों पर जुटती है लोगों की भीड़ (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। सांसद आदर्श ग्राम पंचायत बेलांव की पहचान के लिए बने द्वार के टाइल्स उखड़कर गिर रही है। इससे लोगों में चोटिल होने की आशंका बनी रह रही है। इस द्वार का निर्माण सांसद मद से 12 लाख 15 हजार 600 रुपये में वर्ष 2024 में योजना एवं विकास विभाग की देखरेख में कराया गया था। इस द्वार के आसपास अस्थायी सब्जी, चाय-नाश्ते और पान की दुकानें लगती हैं, यहां प्रतिदिन खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में ऊपर से टाइल्स उखड़कर गिरने से किसी के चोटिल होने की आशंका बनी रह रही है। इस मुख्य द्वार से सोनरा, इटवा, बसुहारी, एकौनी, पटनवा, चमरि...